कांग्रेस ने जनता से किया एक भी वादा नहीं किया पूरा

भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा हरदोखानपुर मंडल प्रधान अश्विनी गैंद ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:00 AM (IST)
कांग्रेस ने जनता से किया एक भी वादा नहीं किया पूरा
कांग्रेस ने जनता से किया एक भी वादा नहीं किया पूरा

जागरण टीम, होशियारपुर

भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा, हरदोखानपुर मंडल प्रधान अश्विनी गैंद ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें 2022 में आने वाले विधानसभा चुनावों संबंधी चर्चा की गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ रेत के महल और झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करके हर दिन कोई न कोई नया वादा कर रही है और पिछले किए हुए वायदों को पूरी तरह से भूल चुके हैं। सुरेश भाटिया बिट्टू, कृष्ण अरोड़ा व अश्विनी गैंद ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर घर नौकरी देना का वायदा किया था और जब तक नौकरी नहीं मिलती जब तक 2500 रुपये भत्ता दिया जाएगा जोकि अभी तक किसी भी नौजवान को नहीं मिला। इसी के साथ ही कांग्रेस सरकार ने कहा था कि पंजाब में चार महीनों के भीतर नशा खत्म किया जाएगा, जोकि नहीं हुआ और नौजवान बेरोजगार होने के साथ-साथ नशे की दलदल में फंसा हुआ है, जिसकी जिम्मेवार पूरी तरह से कांग्रेस सरकार है।

शिअद, कांग्रेस और 'आप' में लगी है वादों की दौड़

भाजपा नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस सरकार की तरफ से वादों की रेस लगी हुई है, अगर रात को आम आदमी पार्टी 400 यूनिट बिजली माफ करती है, तो दूसरे दिन शिरोमणि अकाली दल की तरफ से वायदा किया जाता है कि सरकार आने पर 800 यूनिट बिजली माफ की जाएगी। लोग कांग्रेस सरकार को परख चुके हैं व इनके झांसे में नहीं आने वाले और भाजपा की नीतियों से खुश होकर लोग अब पंजाब में भाजपा की सरकार देखना चाहते है तथा बनाना चाहते है।

मनजिंदर सिंह सिरसा भी कर चुके हैं भाजपा की तारीफ

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जेपी नड्डा की नीतियों से खुश होकर शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिदर सिंह सिरसा ने भाजपा का दामन थामा है। इसके साथ सिरसा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करके दिखाती है। सुरेश भाटिया बिट्टू, कृष्ण अरोड़ा व अश्विनी गैंद ने कहा कि भाजपा 2022 में विधानसभा चुनावों में बड़े स्तर पर जीत हासिल करेंगी और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में होशियारपुर में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

chat bot
आपका साथी