मोदी के जन्मदिन पर बच्चों ने किया पौधारोपण

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर श्री राम शरणम एन्कलेव फतेहगढ़ में बच्चों ने पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 04:09 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 04:09 PM (IST)
मोदी के जन्मदिन पर बच्चों ने किया पौधारोपण
मोदी के जन्मदिन पर बच्चों ने किया पौधारोपण

जेएनएन, होशियारपुर : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर श्री राम शरणम एन्कलेव फतेहगढ़ में बच्चों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर फतेहगढ़ की पार्षद मीनू सेठी ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया तथा आगे भी पर्यावरण के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों भाविका, दविती, अगम, सानवी तथा सक्षम ने बताया कि पौधे लगाने के बहुत फायदे हैं। हम सबको ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। यह हमारी धरती के फायदेमंद है। इस अवसर श्री राम शरणम एन्कलेव फतेहगढ़ के समूह सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी