दहेजलोभी पति, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी होशियारपुर सदर पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने पर सास ससुर और पति पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 03:29 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 03:29 PM (IST)
दहेजलोभी पति, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
दहेजलोभी पति, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, होशियारपुर

सदर पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने पर सास, ससुर और पति पर मामला दर्ज किया है। एएसआइ सेवादास को दिए बयान में जमना देवी निवासी आनंदगढ़ थाना सदर होशियारपुर ने बताया कि उसकी शादी 17 जून 2015 को गांव आनंदगढ़ में हुई थी। शादी से पहले बिचौलन ने बताया था कि लड़का नौकरी करता है और अकेला लड़का है और घर की जमीन है। शादी के कुछ समय बाद पता चला कि उसका पति मनदीप राम कोई काम नहीं करता, सारा दिन गांव में ही आवारा लड़कों के साथ घूमता रहता है। उसे कई बार काम के लिए कहा गया तो मनदीप की माता सुरिद्र कौर मना कर देती थी कि इसने कोई काम नहीं करना है। सास-ससुर बात-बात पर झगड़ा करने लगे थे और घर से दहेज लाने के लिए मजबूर करने लगे थे।

पीड़िता ने बताया कि वह एक बार अपने घर से मोटरसाइकिल मनदीप राम के लिए आई और वह भी उसने गांव में ही किसी को बेच दिया था। उसके बाद वह घर से वाशिग मशीन लेकर आई थी मगर वह भी उससे सास ससुर चलाने नहीं देते थे कि बिजली का बिल कौन देगा। इसके बाद भी सास, ससुर व पति मिलकर और दहेज लाने के लिए मजबूर करने लगे। परेशान होकर अपना ससुराल घर छोड़कर मायके चली आई। पुलिस ने पति मनदीप राम, सुरिद्र कौर और लक्ष्मण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी