चोरियों के खिलाफ एकजुट हुआ व्यापारी वर्ग

जिला व्यापार सेल भाजपा दर्पण गुप्ता के नेतृत्व में वीरवार को शहर के प्रमुख अलग-अलग वर्गो में व्यापारी प्रमुखों की एक बैठक में पिछले छह महीने से शहर में हो रही लूटपाट-चोरियों से दुखी होकर उस पर अंकुश लगाने के लिए व्यापारी वर्ग ने रणनीति तैयार की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 05:14 PM (IST)
चोरियों के खिलाफ एकजुट हुआ व्यापारी वर्ग
चोरियों के खिलाफ एकजुट हुआ व्यापारी वर्ग

जेएनएन, होशियारपुर : जिला व्यापार सेल भाजपा दर्पण गुप्ता के नेतृत्व में वीरवार को शहर के प्रमुख अलग-अलग वर्गो में व्यापारी प्रमुखों की एक बैठक में पिछले छह महीने से शहर में हो रही लूटपाट-चोरियों से दुखी होकर उस पर अंकुश लगाने के लिए व्यापारी वर्ग ने रणनीति तैयार की है। इस बैठक में व्यापारियों ने चोरियों, डकैतियों व छीनाझपटी पर रोक लगाने के लिए अपने अपने सुझाव दिए। औसतन रोजाना चोरी-लूटपाट की एक घटना हो रही है। इसमें दिल दहलाने वाले तरीके से चोर खौफ रहित शहर में घूम कर अपनी वारदात को अंजाम दे जाते है, लेकिन पुलिस हाथ मलती रह जाती है। पुलिस अगर चाहे तो एक दिन में ऐसी वारदातों पर लगाम लगा सकती है। पुलिस सिर्फ रस्मी कार्रवाई करके अपने फर्•ा से इतिश्री कर लेती है। लोगों की तरफ से दी गई सैंकड़ों शिकायतें सरकारी टेबलों की धूल फांक रही हैं, बावजूद आज तक कोई ठोस हल नहीं निकला। व्यापारियों के सुझाव पर एक संघर्ष कमेटी बनाई गई, जोकि पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के नेतृत्व में आगामी रणनीति तय करेगी। इस मौके पर अपने विचार प्रकट करते हुए सूद ने कहा कि बेखौफ होकर अपना कारोबार करने सभी नागरिकों को संविधान में मूल अधिकार दिया गया है तथा उसकी रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। इस बैठक में कपड़ा व्यापारी, मोबाइल शॉप एसोसिएशन, स्वर्णकार संघ, होलसेल कपड़ा एसोसिएशन, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स एसोसिएशन, बरोजा एसोसिएशन, मनियारी शॉपकीपर्स आदि व्यापारिक संगठनों के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया, सुरेश भाटिया, निपुण शर्मा, विजय सूद, आनंदवीर सिंह, ईशान जैन, राकेश सूरी, रणजीत सिंह राणा, जिदू सैनी, आशिम अग्रवाल, रमेश भाटिया, दमन गुप्ता, केवल कृष्ण वर्मा, चंद्रमोहन गुप्ता, परविदर पिडी, मिटू कौशल, सतीश सरीन, जगमीत पाहवा, बिन्दुसार सूद, विनय गुप्ता, दीपक जैन, सुनील कुमार, दीपक मरवाहा, रमेश ठाकुर, अमरजीत लाडी, शिव कुमार काकू, अश्वनी गैंद, सरबजीत सिंह, राकेश सूद, अमित आंगरा, मीनू सेठी, कुलवंत कौर, अर्चना जैन, अजय जैन, दिनेश बबली, राकेश मल्होत्रा, इंद्रपाल सूद, अशोक शोकी, संजू अरोड़ा, सतीश बावा, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, चेतन मखीजा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी