11 को भाजपा के बूथ स्तरीय चुनाव शुरू

जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 10:18 PM (IST)
11 को भाजपा के बूथ स्तरीय चुनाव शुरू
11 को भाजपा के बूथ स्तरीय चुनाव शुरू

जेएनएन, होशियारपुर : जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा सचिव सुभाष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव व जिला चुनाव अधिकारी सुभाष शर्मा ने कहा कि पार्टी की बेहतरी और मजबूती के लिए लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी के चुनाव करवाए जाते हैं। विश्व भर की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है जिसमें निष्पक्ष चुनाव के जरिए जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन होता है। 11 सितंबर को बूथ स्तरीय चुनाव शुरू हो रहा है। इसके बाद मंडल स्तर और फिर जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। इस चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से करवाने के लिए कुछ पदाधिकारियों को मंडल स्तर पर चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इनमें पूर्वी मंडल का चुनाव प्रभारी कुलवंत कौर, पश्चिमी मंडल चुनाव प्रभारी विजय सूद, दक्षिणी मंडल में सुरेश भाटिया, देहाती मंडल में निपुण शर्मा, हरदोखानपुर में सतीश बावा, हरियाना मंडल में डॉ. बिन्दुसार शुक्ला, शामचौरासी में अनिल हंस, चब्बेवाल में महिदर पाल धीमान, अहरियाना कलां में शरद सूद, कोटफतूही में डॉ. दिलबाग राय, माहिलपुर में कृष्ण अरोड़ा, सैलाखुर्द मंडल में त्रयम्बक सोनी, गढ़शंकर में शिव कौशल, बीत मण्डल में एडवोकेट रामनाथ को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 11 से 19 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। यह 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समर्पित है। मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया, संजीव दुआ, कृष्ण अरोड़ा, डॉ. दिलबाग राय, कुलवंत कौर, सुरिदर पोनी, सतीश बावा, गुरप्रीत कौर, मीनू सेठी, अर्चना जैन, नीति तलवाड़, रणजीत राणा, अनिल हंस, चिटू हंस, अश्वनी, अमरजीत लाडी, अशोक, संजू अरोड़ा, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, ओंकार चाहलपुरी, तरुण अरोड़ा, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी