प्रदीप पलाहा पंजाब ओबीसी मोर्चा के प्रेस सचिव नियुक्त

मुकेरियां भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के सूबा प्रधान राजिदर बिट्टू सूबा भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा व संगठन के जनरल मंत्री दिनेश कुमार से सलाह कर प्रदीप पलाहा को प्रेस सचिव पंजाब ओबीसी मोर्चा नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 09:56 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 09:56 PM (IST)
प्रदीप पलाहा पंजाब ओबीसी मोर्चा के प्रेस सचिव नियुक्त
प्रदीप पलाहा पंजाब ओबीसी मोर्चा के प्रेस सचिव नियुक्त

संवाद सहयोगी, मुकेरियां: भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के सूबा प्रधान राजिदर बिट्टू, सूबा भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा व संगठन के जनरल मंत्री दिनेश कुमार से सलाह कर प्रदीप पलाहा को प्रेस सचिव पंजाब ओबीसी मोर्चा नियुक्त किया गया है। इस मौके पर अश्विनी शर्मा ने प्रदीप पलाहा को बधाई देकर कहा कि सूबे में भाजपा की नीतियों व पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए वह काम कर पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले 2015 में भाजपा के पंचायती राज्य सेल के को कनवीनर पंजाब नियुक्त हुए थे। 2018 में आई सेल पंजाब के को कनवीनर भी रह चुके है। इस मौके पर राजिदर बिट्टूा ने कहा कि पलाहा की पार्टी के प्रति सख्त मेहनत व वफादारी को देखते हुए उन्हें सूबे की टीम में शामिल किया गया है। वह पार्टी को आगे बढ़ाने सहित भाजपा की नीतियों को घर- घर पहुंचने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर पलाहा ने कहा कि वह पार्टी की सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व तनदेही के साथ निभाएंगे।

chat bot
आपका साथी