भाजपा ने निकाली संकल्प यात्रा

आज भगत नगर होशियारपुर से भाजपा जिला होशियारपुर द्वारा जन्म दिवस को समर्पित संकल्प यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 12:22 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:14 AM (IST)
भाजपा ने निकाली संकल्प यात्रा
भाजपा ने निकाली संकल्प यात्रा

जेएनएन, होशियारपुर: भगत नगर होशियारपुर से भाजपा जिला होशियारपुर द्वारा जिला अध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी के 150वें जन्म दिवस को समर्पित संकल्प यात्रा निकाली। इस यात्रा में विशेष रुप में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व मेयर शिव सूद भी उपस्थित रहे। यात्रा भगत नगर से शुरु होकर हीरा कॉलोनी, खानपुरी गेट, कनक मंडी, दाल बाजार, कश्मीरी बाजार आदि बाजारों से होकर वापस भगत नगर पहुंची। यात्रा में मीनू सेठी के नेतृत्व में राकेश सूद, नीति तलवाड़, त्रिशला शर्मा, अर्चना जैन समेत समूह महिला नेता भी शामिल हुईं। युवा मोर्चा से जिदु सैनी की अगुवाई में राजन शर्मा, कुलविदर बब्बू, राजा सैनी, समेत भारी संख्या में नौजवान उपस्थित रहे।

होशियारपुर विधान सभा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, दक्षिण मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह तथा देहाती मंडल अध्यक्ष संतोख सिंह, हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद, हरियाणा मंडल अध्यक्ष अजय चोपड़ा भी अपनी टीमों के साथ हाजिर रहे। इसके इस मौके पर सूद ने कहा कि महात्मा गांधी के सात सिद्धांत सत्य, अहिसा, ब्रह्मचर्य, चोरी न करना, लोभ से मुक्ति, प्रार्थना तथा अच्छी सेहत अपनाना, यह संपूर्ण मानवता की भलाई की प्रेरणा देते हैं। महात्मा गांधी के सिद्धांत कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। इसलिए हम सबको इन सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा द्वारा पूरे देश में ऐसी संकल्प यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह राष्ट्रीय ध्वज तथा भाजपा के झंडों के साथ निकाली गई तथा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे व भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर आनंदवीर सिंह, कृष्ण अरोड़ा, कुलवंत कौर, संजीव दुआ, कुलवंत सिंह एमसी, रिटा. डीएसपी मलकीत सिंह, सविता सूद, कविता परमार, गुरप्रीत कौर, नरिदर कौर, मुखी राम, अनिल हंस, पाल सिंह, हरकृष्ण धामी, आरके कोहली, जसवीर सिंह, राजीव कोहली, गौरव शर्मा, राजिदर मोदगिल, अमित अंगरा, हरमेश लाल, अश्विनी विग, अजमेर पठानिया, मनसा राम, सुनील प्रिया, शरद सूद, राज कुमार, रामदेव यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी