केंद्र सरकार ने किए जन कल्याण के लिए कार्य: खुराना

भाजपा की बैठक गांव जहूरा में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 12:01 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:13 AM (IST)
केंद्र सरकार ने किए जन कल्याण के लिए कार्य: खुराना
केंद्र सरकार ने किए जन कल्याण के लिए कार्य: खुराना

संवाद सहयोगी, टांडा: भाजपा की बैठक गांव जहूरा में हुई। शालू जहूरा के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नवनियुक्त जालंधर रूरल सह प्रभारी जवाहर लाल खुराना विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों तथा सरकार की जन हितैषी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने हमेशा जनहित व देशहित में काम किया है। जवाहर लाल खुराना ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आज देश का हरेक वर्ग खुश है। सरकार के अपने दम पर किए गए जन हितैषी फैसलों से देश के लोगों को कई सुविधाएं हासिल हुई हैं। सरकार द्वारा इस महामारी के समय में देश के लोगों के लिए बीस हजार करोड़ का पैकेज देना सराहनीय कदम है। इस मौके शालू जहूरा पंचायत सदस्य, बलविदर सिंह पंच, बलवीर सिंह, गुरमीत सिंह, बिट्टू डॉक्टर, अवतार सिंह, गोल्डी जहूरा लखवीर सिंह, एसपी जहूरा, गुरबक्श सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी