नागरिकता कानून के प्रति किया जागरूक

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के पक्ष में दातारपुर में लोगों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 06:04 AM (IST)
नागरिकता कानून के प्रति किया जागरूक
नागरिकता कानून के प्रति किया जागरूक

संवाद सहयोगी, दातारपुर : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के पक्ष में दातारपुर में लोगों को जागरूक किया गया। बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनाथ राणा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतपाल शास्त्री प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन रविदर शर्मा, संजीव भारद्वाज, कैप्टन ओंकार सिंह, जनक सिंह, भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर सुभाष चंद्र तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी को लेकर कंडी क्षेत्र के दातारपुर, नथुवाल, बह रंगा, नारंगपुर, कमाही देवी आदि गांवों में नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान में उक्त गांवों में लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जागरूक किया। लोगों को बताया कि यह अधिनियम किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है।

बुधवार को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर और बाजार में हर दुकानदार के पास जाकर पंफलेट बांटे। लोगों को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जागरूक किया और उन्हें बताया कि यह कानून किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। रघुनाथ राणा, सतपाल शास्त्री, कैप्टन रविदर शर्मा, दलजीत सिंह ने बताया 15 जनवरी तक लोगों को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किया जाएगा। इस अभियान के तहत पांच से 15 जनवरी तक घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ देस राज, शांति लाल, अमरीक सिंह, प्रेम कुमार, मदन लाल, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी