बीमारी से तंग महिला ने की आत्महत्या

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : शुक्रवार को बीमारी से तंग आकर महिला ने सल्फास निगल अपनी जीवन लीला समाप

By Edited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 06:06 PM (IST)
बीमारी से तंग महिला ने की आत्महत्या

संवाद सहयोगी, होशियारपुर :

शुक्रवार को बीमारी से तंग आकर महिला ने सल्फास निगल अपनी जीवन लीला समापत कर ली। मृतका की पहचान गुरदेव कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी लाभ नगर डगाना रोड के रुप में हुई है। सिविल अस्पताल में थाना माडल टाउन के एएसआई रशपाल सिंह को मृतका के बेटे संदीप ने बताया कि उसके पिता बागबानी विभाग में कार्यरत थे। करीब पांच साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद उसे बागवानी विभाग में नौकरी मिल गई थी। पिता की मौत के कुछ महीने बाद उसकी माता गुरदेव कौर डिप्रेशन में रहने लगी। पिछले चार साल से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को वह अपनी नौकरी पर गया था। उसकी माता घर पर अकेली थी। उसे सूचना मिली कि उसकी माता ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली है। घर पर जाकर देखा तो उसकी माता उलटियां कर रही थी। तबियत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी