नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद

नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपित को दोषी करार देते हुए माननीय नीलम अरोड़ा की अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 06:30 AM (IST)
नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद
नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद

जागरण संवाददाता, होशियारपुर: नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपित को दोषी करार देते हुए माननीय नीलम अरोड़ा की अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी को सजा के साथ साथ 25 हजार रुपये जुर्माने की किया है। हरजाना देने पर उसे तीन महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोषी की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी कोट ईसे खां के रूप में हुई है। आरोपित ने बच्ची के साथ 18 अप्रैल 2018 को दुष्कर्म किया था। जिस पर पुलिस ने टांडा पुलिस पीड़िता के ताया के बयान के आधार पर आरोपित पर मामला दर्ज किया था। पीड़िता के ताया ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उक्त दोषी उनके घर में किराए पर रहता था और उसने बच्ची को टॉफियों का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब बच्ची ने इसके बारे में उन्हें बताया तो उन्होंने इसके संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की भनक लगते ही दोषी फरार हो गया था। जिसे बाद में गिरफ्तार अदालत में पेश किया गया था। जिसकी की सुनवाई के दौरान अदालत ने उक्त आरोपित को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई है।

chat bot
आपका साथी