ससुरालियों ने कहा- गंभीर है बेटी, पिता पहुंचा तो पड़ा था विवाहिता का शव, पति रहता है विदेश

ससुरालियों द्वारा एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य ससुराल वाले फरार हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 22 Mar 2020 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 09:10 AM (IST)
ससुरालियों ने कहा- गंभीर है बेटी, पिता पहुंचा तो पड़ा था विवाहिता का शव, पति रहता है विदेश
ससुरालियों ने कहा- गंभीर है बेटी, पिता पहुंचा तो पड़ा था विवाहिता का शव, पति रहता है विदेश

बटाला [संजय तिवारी]। ससुरालियों द्वारा एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में उसके पति, सास, ससुर, ननद, जेठ, जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मृतका के पिता चरणजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अकविंदर कौर(30) की शादी एक साल पहले गांव बड़ियार के अवतार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उनका दामाद अवतार सिंह विदेश दुबई में ट्राला चलाने का कार्य करता है। वह विदेश चला गया।

चरणजीत ने बेटी के ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी से ससुराल वाले बात नहीं करते थे, न ही उनका दामाद अवतार सिंह विदेश से उनकी बेटी से बात करता था। बताया कि एक बार ससुरालियों ने उसकी बेटी के साथ झगड़ा भी किया था, जिसमें उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। बीते दिन शनिवार को बाद दोपहर उनकी बेटी बात हुई थी। इस दौरान उनकी बेटी ने कहा कि वे सोने जा रही है।

बाद में, जब दोबारा देर शाम करीब 6 बजे बेटी अकविंदर कौर को फोन मिलाया तो वह लगा नहीं। इसके बाद उसके ससुर को फोन किया गया तो उन्होंनें बताया कि उनकी बेटी ठीक नहीं है। थोड़े वक्त के बाद फिर से फोन किया गया तो उसके ससुर ने बताया कि उनकी बेटी की हालत गंभीर है। वह कलानौर अस्पताल लेकर जा रहे हैंं। यह बात सुनकर वह अस्पताल के बाहर पहुंचे।

पिता चरणजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल के बाहर एक गाड़ी लगी थी, जिसमें उनकी बेटी का शव पड़ा था। वहां मौके पर उनकी बेटी की सास, जेठ व ससुर थे। बताया कि हमे देख वहां से जेठ व सास भाग गए, पर हमने बेटी के ससुर को पकड़ लिया और थाना कोटली सुरत मल्ली पुलिस को सूचित कर दिया।

पुलिस ने के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है तथा मृतक महिला अकविंदर कौर के शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता चरणजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है, जो कि उसके ससुरालियों ने उनकी बेटी को जान से मार डाला है। उनकी बेटी के गले पर हाथोंं के निशान भी थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी