सिविल अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान

सिविल अस्पताल गुरदासपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन दो दिन से खराब है। पहले ही लोगों का सिविल अस्पताल में दी जा रही नाममात्र सुविधाओं से विश्वास उठा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 03:48 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 03:48 PM (IST)
सिविल अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान
सिविल अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान

राजिदर कुमार, गुरदासपुर

सिविल अस्पताल गुरदासपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन दो दिन से खराब है। पहले ही लोगों का सिविल अस्पताल में दी जा रही नाममात्र सुविधाओं से विश्वास उठा हुआ है। अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से लोग अब सीधे ही निजी स्कैंनिग सेंटरों में जा रहे हैं। वैसे भी बहुत गरीब लोग ही सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आते थे। अब मशीन खराब होने की वजह से उन्हें ही ज्यादा परेशानी हुई है। अब उन्हें निजी स्कैनिग सेंटरों में चार गुणा अधिक रेट पर मजबूरन अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रही है।

मंगलवार को 15 गर्भवती महिलाएं व पेट की बीमारियों से संबंधित सात मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने आए, जिन्हें मशीन खराब होने की वजह से बैरंग लौटना पड़ा। गर्भवति महिलाओं को अधिक परेशानी

सिविल अस्पताल बब्बरी शहर से चार किलोमीटर की दूरी पर है। गरीब दिहाड़ीदार लोग अपनी गर्भवती पत्नियों के अल्ट्रासाउंड के लिए चार किलोमीटर का सफर तय करके बड़ी मुश्किल से पहुंचते हैं, लेकिन मशीन खराब होने की वजह से उन्हें पिछले दो दिन से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं निजी स्कैनिग सेंटरों में अल्ट्रासाउंड के 600 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड बिल्कुल निशुल्क है। अन्य मरीजों के 200 रुपये अल्ट्रासाउंड के लिए जाते हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उनकी जेब भी ढीली हो रही है। 16 किमी दूर से पत्नी को लाया, अब निजी स्कैनिंग सेंटर जा रहा हूं : जनक राज

जनक राज ने बताया कि पुराना शाला से गुरदासपुर के बब्बरी अस्पताल तक 16 किलोमीटर का सफर तय कर अपनी गर्भवती पत्नी को रिक्शा पर लाया। वे मजदूरी का काम करता है। पत्नी को जब अस्पताल लाया गया तो यहां डॉक्टरों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन दो दिन से खराब है। अब यदि वे निजी स्कैनिग सेंटर पर जाता है तो वहां 600 रुपये लिए जाएंगे। वे गरीब आदमी कहां से इतने पैसे भर पाएगा। लेकिन क्या करुं मजबूरन उसे निजी स्कैनिग सेंटर से महंगे दाम में पत्नी की अल्ट्रसाउंड करवानी पड़ेगी। कोट्स

अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की बात उनके ध्यान में नहीं थी। वे तुरंत मशीन जल्द ठीक करवाने के एसएमओ को आदेश देते हैं। कल तक मशीन ठीक हो जाएगी।

-डॉ. किशन चंद, सिविल सर्जन।

chat bot
आपका साथी