दहेज नहीं मिलने पर सास व ससुर व पत्नी पर हमले का आरोप

दहेज नहीं मिलने पर शराबी हालत में दामाद ने अपने ससुर सास और पत्नी पर दातर से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:33 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:33 PM (IST)
दहेज नहीं मिलने पर सास व ससुर व पत्नी पर हमले का आरोप
दहेज नहीं मिलने पर सास व ससुर व पत्नी पर हमले का आरोप

संवाद सहयोगी, बटाला : दहेज नहीं मिलने पर शराबी हालत में दामाद ने अपने ससुर, सास और पत्नी पर दातर से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोपित ने घर के बाहर खड़ी कार की तोड़फोड़ भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साउथ सिटी निवासी सोनिया ने बताया कि एक साल पहले उनकी बेटी की शादी दारा सालाम के सौरव सहदेव से हुई थी। शादी के बाद उनके दामाद ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व अन्य सामान की मांग करनी शुरू कर दी। बाद में उनकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची होने पर उनका दामाद उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इससे उनकी बेटी अपने मायके आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार रात दस बजे उनका दामाद उनके घर आया और उन्हें, उनके पति राजकुमार और बेटी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वापस जाते समय घर के बाहर खड़ी कार की तोड़फोड़ भी की। सौरव अपने साथ लगभग पांच अज्ञात व्यक्तियों को लेकर आया था। आसपास के लोगों ने उनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके दामाद सौरव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उधर, सौरव कुमार का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। वह सोमवार की रात घर में ही थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के प्रभारी अमोलक सिंह ने कहा कि उन्होंने घायल सोनिया का बयान दर्ज कर लिया है। अभी वे जांच कर रहे हैं, जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी