शिवसेना भारतीय में नए पदाधिकारियों को शामिल किया

शिवसेना भारतीय की मीटिग पंजाब अध्यक्ष अंकित अग्रवाल तथा युवा अध्यक्ष विशाल दत्ता के नेतृत्व में गांव लौंगोवाल कलां में वीरवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 02:40 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 02:40 PM (IST)
शिवसेना भारतीय में नए पदाधिकारियों को शामिल किया
शिवसेना भारतीय में नए पदाधिकारियों को शामिल किया

जासं, बटाला : शिवसेना भारतीय की मीटिग पंजाब अध्यक्ष अंकित अग्रवाल तथा युवा अध्यक्ष विशाल दत्ता के नेतृत्व में गांव लौंगोवाल कलां में वीरवार को हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन मंत्री अमरीक सिंह लौंगेवाल ने की। इस बैठक में माझा जोन के अध्यक्ष रजिदर सिंह संधू विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान पार्टी में कई लोगों को शामिल किया गया। इनमें राणा मसीह, देसराज सिंह, बोधराज, सुखविदर सिंह, बीरा मसीह, बलवंत सिंह, आकाशदीप सिंह को अलग-अलग पद देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पंजाब प्रधान अंकित अग्रावल को भरोसा दिया कि वे पार्टी के नियमों के मुताबिक पूरी मेहनत के साथ कार्य करेंगे। यहां पार्टी को उनकी जरूरत होंगी, वहां पर अपनी ड्यूटी को निभाएंगे। वहीं, माझा जोन के अध्यक्ष रजिदर सिंह संधू ने कहा कि नवनियुक्त पद्दाधिकारियों को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी