मल्लाहों ने रोकी किश्ती, और नौ गांवों में 4000 लोग हो गए 'कैद'

गुरदासपुर के बहरामपुर क्षेत्र के नौ गांवों के करीब 4000 लोग कैद होकर रह गए हैं। रावी नदी के किनारे स्थित इन गांवों के लोगों का राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों से संपर्क टूट गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 11:42 AM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 08:58 PM (IST)
मल्लाहों ने रोकी किश्ती, और नौ गांवों में 4000 लोग हो गए 'कैद'
मल्लाहों ने रोकी किश्ती, और नौ गांवों में 4000 लोग हो गए 'कैद'

गुरदासपुर, [रजिंदर कुमार पंडोत्रा]। नौ गांवों के लोगों का बहरामपुर से संपर्क टूट गया है। इन गांवों में रहती करीब चार हजार की आबादी कहीं आ-जा नहीं पा रही है। दरअसल, वेतन नहीं मिलने के कारण दो मल्लाहों ने किश्ती चलाने से इन्कार कर दिया है। इससे लोगों की रोजी-रोटी से लेकर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

रावी दरिया में बहरामपुर से चौबे के बीच दो किश्तियां चलती हैं। हर रोज करीब 800 लोगों को आवागमन होता है। जिला प्रशासन इन किश्तियों को चलवाता है। दोनों के मल्लाहों को सरकार द्वारा 6000 रुपये महीना मानदेय दिया जाता है। दरिया पार बसे नौ गांवों के लोगों का कहना है कि साल में सिर्फ पांच महीने पैंटून पुल चलता है। सात महीने वे किश्ती से बहरामपुर व आगे जाते हैं। मल्लाहों ने दरिया पार करवाने से इन्कार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान जाकर नवजोत सिंह सिद्धू को याद आए अटल, जानिए- क्या कहा

इधर, मल्लाहों का कहना है कि उनको पिछले दो माह से उनको वेतन नहीं दिया गया। इस कारण उनके घरों का खर्च बड़ी मुश्किल से चल रहा है। उधर, जिला प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि मल्लाहों का वेतन जल्द रिलीज कर दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

इन गांवों के लोग प्रभावित

तूर, चबे, लसियान, भरियाल, मम्मी चकरंगा, कुक्कड़, कजले व चुंबड़ के लोग इन दिनों परेशान है।

बच्चों का स्कूल जाना बंद, शिक्षक भी परेशान

बरसात के दिनों में किश्ती से दरिया पार कर नौ गांवों के 40 के करीब बच्चे प्रतिदिन झबकरा मराड़ा के स्कूल में पढऩे के लिए आते हैं। इनका स्कूल आना-जाना बंद हो गया है। वहीं दरिया पार करके बहरामपुर के आसपास के स्कूलों में पढ़ाने जाने वाले दरिया पार के गांवों के 15 अध्यापक तथा अन्य मुलाजिम भी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: पाक आर्मी चीफ को झप्‍पी देना सिद्धू पर पड़ा भारी, अब दे रहे सफाई, कैप्‍टन भी हुए गरम

मल्लाहों ने दो दिन पहले ही दी थी चेतावनी

मल्लाह जोगिंदर पाल तथा दलबीर सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व कुछ अध्यापक उनके पास आए थे। वे कहने लगे कि उनको किश्ती से दरिया पार करवा दो, मगर हमने मना कर दिया था। उनके अनुरोध करने पर दरिया तो पार करवा दिया, लेकिन चेतावनी दे दी कि अगर वेतन नहीं मिला तो वे किश्ती बंद कर देंगे। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी