तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत, चार घायल

शाहबाद के नजदीक कादियां रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 10:01 PM (IST)
तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत, चार घायल
तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत, चार घायल

संवाद सहयोगी, बटाला : शाहबाद के नजदीक कादियां रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा वीरवार बाद दोपहर हुआ। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। मृतक की पहचान टिंकू मसीह (40) पुत्र नाजर मसीह वासी मलीकपुर के तौर पर हुई है और मलकीत सिंह निवासी बटाला के रूप में हुई है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में लेकर थाने में पहुंचाया। टिंकू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल मनिंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी बटाला ने बताया कि वह अपने भाई मलकीत सिंह व मां दलजीत कौर के साथ बाइक पर वडाला ग्रंथिया किसी काम से जा रहा था। जब वे शाहबाद के पास कादियां रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक के साथ उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। उसके भाई मलकीत सिंह को ज्यादा चोटें आने पर उसे सिविल अस्पताल के डाक्टर ने अमृतसर रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी पार्टी के घायल हुए व्यक्ति मक्खन सिंह पुत्र बरखा सिंह वासी पीर सेन धारीवाल ने बताया कि वे अपने भांजे टिंकू के साथ बाइक पर बटाला किसी काम से आ रहे थे। बाइक टींकू ही चला रहा था। कादियां रोड पर अचानक सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। सिविल अस्पताल में टिंकू को मृत घोषित कर दिया गया। शव देखते ही बेहोश हुई पत्नी

हादसे की जानकारी मिलते ही टिंकू के परिजन अस्पताल पहुंचे। जब उनको पता चला कि टिंकू की मौत हो गई है तो उनका बुरा हाल हो गया। इस दौरान उसकी पत्नी और एक चाची बेहोश भी हो गई। टिंकू मजदूरी का काम करता था। वह शादीशुदा था और उसके तीन बेटे हैं। थाना रंगड़ नंगल के जांच अधिकारी एएसआइ इकबाल सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों पार्टियों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी