रुद्राभिषेक महायज्ञ में आहुतियां डाल लिया आशीर्वाद

श्री अचल मंदिर सभा की ओर से श्री अचलेश्वर धाम की धर्मशाला में श्रावन माह में करवाए जाने वाले पार्थिव रुद्राभिषेक महायज्ञ के 40वें दिन शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 06:04 PM (IST)
रुद्राभिषेक महायज्ञ में आहुतियां डाल लिया आशीर्वाद
रुद्राभिषेक महायज्ञ में आहुतियां डाल लिया आशीर्वाद

संवाद सूत्र, बटाला : श्री अच्चल मंदिर सभा की ओर से श्री अच्चलेश्वर धाम की धर्मशाला में श्रावन माह में करवाए जाने वाले पार्थिव रुद्राभिषेक महायज्ञ के 40वें दिन शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। सूर्य उगने से पहले ही श्रद्धालु परिवारों सहित हवन कुंडों के चारों ओर बैठे नजर आए। बाद में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डाल आशीर्वाद लिया।

भक्ति और वैराग्य की तपोमूर्ति श्री श्री 1008 विश्व स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज और उनके साथियों द्वारा करवाए जा रहे इस पार्थिव रुद्राभिषेक महायज्ञ के 40वें दिन परम सिंह इंकम टैक्स कमिश्नर दिल्ली ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर धर्मवीर ढल्ल, राजन मित्तल गुरदासपुर, सुनील शैली, अशोक ढल्ल, विजय अग्रवाल, नंद चाचोवालिया ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पार्थिव रुद्राभिषेक के बाद श्री अच्चल मंदिर सभा के सभी ट्रस्टियों प्रधान पूरण चंद, चीफ ट्रस्टी नरेश लूथरा, तरसेम सेखड़ी, अशोल ढल्ल, विजय अग्रवाल, विनोद भाटिय, आनंद चाचोवालिया, बाबा हरदेवसिंह, विनोद भाटिया डॉ.कमल महाजन ने श्रद्धालुओं को सिरोपे डालकर सम्मानित किया। पार्थिव रुद्राभिषेक के बाद श्री श्री 1008 विश्वस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज द्वारा हवन-यज्ञ करवाया गया। इसमें सभी श्रद्धालुओं ने अहुतियां डालकर यज्ञ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी