कृषि विधेयक के खिलाफ दिल्ली तक ट्रैक्टरों पर रोष रैली

केंद्र सरकार द्वारा कृषि अध्यादेशों को लागू करने के विरोध में यूथ कांग्रेस की ओर से गुरदासपुर के यूथ जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में जीरकपुर से दिल्ली के लिए ट्रैक्टर पर रोष रैली शुरू की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:56 PM (IST)
कृषि विधेयक के खिलाफ दिल्ली तक ट्रैक्टरों पर रोष रैली
कृषि विधेयक के खिलाफ दिल्ली तक ट्रैक्टरों पर रोष रैली

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : केंद्र सरकार द्वारा कृषि अध्यादेशों को लागू करने के विरोध में यूथ कांग्रेस की ओर से गुरदासपुर के यूथ जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में जीरकपुर से दिल्ली के लिए ट्रैक्टर पर रोष रैली शुरू की गई। यूथ कांग्रेस द्वारा दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष धरना दिया जाएगा।

एडवोकेट पाहड़ा ने कहा कि ये अध्यादेश पंजाब और किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। आज उनकी ओर से जीरकपुर से ट्रैक्टरों पर रोष रैली शुरू की गई है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव किरणप्रीत सिंह पाहड़ा, हलका यूथ प्रधान नकुल महाजन, सागर शर्मा, बरिदर कुमार, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी