शिअद की बैठक, कहा कांग्रेस से लोग तंग

शिरोमणि अकाली दल के वर्करों की एक विशेष बैठक गांव रामपुर में सोहन लाल सैनी के निवास स्थान पर हुई। इसमें सीनियर अकाली नेता रवि मोहन विशेष तौर पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:24 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:24 PM (IST)
शिअद की बैठक, कहा कांग्रेस से लोग तंग
शिअद की बैठक, कहा कांग्रेस से लोग तंग

संवाद सहयोगी, दीनानगर : शिरोमणि अकाली दल के वर्करों की एक विशेष बैठक गांव रामपुर में सोहन लाल सैनी के निवास स्थान पर हुई। इसमें सीनियर अकाली नेता रवि मोहन विशेष तौर पर पहुंचे। सनी और करमचंद ने रवि मोहन का स्वागत किया।

बैठक में यूथ के प्रधान सुरेंद्र सिंह डाला भी उपस्थित हुए। अकाली अब कपूर सिंह और यूथ अकाली दल के महासचिव बलजीत सिंह मटम ने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे।

रवि मोहन ने कहा कि नो कांग्रेस की लोक विरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं और विधान सभा चुनाव 2022 का इंतजार कर रहे हैं। हल्के में कांग्रेसी मंत्री द्वारा लोगों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। लोगों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। विकास कार्य करवाने का केवल दावा ही किया जा रहा है। इस मौके पर लखविदर, रोहित, सरपंच कश्मीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी