दहेज मांगने वाले पति पर केस

पुलिस ने विवाहिता से दहेज की मांग करने वाले उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 03:48 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 03:48 PM (IST)
दहेज मांगने वाले पति पर केस
दहेज मांगने वाले पति पर केस

संवाद सूत्र, बहरामपुर : पुलिस ने विवाहिता से दहेज की मांग करने वाले उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तानिया पुत्री अश्वनी कुमार निवासी बहरामपुर ने बताया कि 2019 में उनकी शादी रणजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गुरु गोबिद नगर मजीठा रोड अमृतसर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति दहेज की खातिर उसे परेशान करने लगा। उसके मायके परिवार द्वारा दिया गया स्त्री धन भी पति ने खुर्द-बुर्द कर दिया। एसआइ हरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद सोमवार को पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी