आंखों की जांच कर दवाइयां दी

जमात अहमदिया के नौजवान सदस्यों की संस्था मजलिस खुदामुल अहमदिया भारत ने नूर अस्पताल कादियां में मुफ्त आंखों का चेकअप कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 04:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 04:27 PM (IST)
आंखों की जांच कर दवाइयां दी
आंखों की जांच कर दवाइयां दी

संवाद सहयोगी, कादियां : जमात अहमदिया के नौजवान सदस्यों की संस्था मजलिस खुदामुल अहमदिया भारत ने नूर अस्पताल कादियां में मुफ्त आंखों का चेकअप कैंप लगाया। इसका क्षेत्र के आंखों की बीमारी से पीड़ित लोगों ने लाभ उठाया। डॉक्टरों ने आंखों के मरीजों को दवाइयां और ऐनकें दी।

जमाअत अहमदिया भारत के मीडिया इंचार्ज के तारिक अहमद ने कहा कि संस्थापक जमात हजरत मिर्जा गुलाम अहमद साहिब ने कहा है कि मरीज और बीमार का इलाज बड़े पुण्य का काम है। एक सच्चे मुस्लमान को इन कार्यो से सुस्त और बेपरवाह नहीं होना चाहिए। इस संदर्भ में मजलिस खुदामुल अहमदिया द्वारा पूरा वर्ष विभिन्न मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते हैं तथा जरूरतमंद लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। इन कैंपों से हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है। के तारिक अहमद ने कहा कि मजलिस का मानना है कि मानवता का संबंध किसी धर्म रंग नस्ल जात-पात से नहीं है बल्कि सभी मनुष्य अल्लाह की संतान हैं। उनसे सहानुभूति तथा प्यार करने से अल्लाह खुश होता है। अल्लाह हमारी सेवाओं को कबूल करें।

chat bot
आपका साथी