महर्षि दयानंद के आदर्शो को अपनाने से मिलती है सफलता

महर्षि दयानंद एवं स्वामी सर्वानंद जी के निर्वाणत्सव के उपलक्ष्य में 1 नवंबर से 6 नवंबर तक प्रचार सप्ताह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 05:53 PM (IST)
महर्षि दयानंद के आदर्शो को अपनाने से मिलती है सफलता
महर्षि दयानंद के आदर्शो को अपनाने से मिलती है सफलता

संवाद सहयोगी, दीनानगर : महर्षि दयानंद एवं स्वामी सर्वानंद जी के निर्वाणत्सव के उपलक्ष्य में 1 नवंबर से 6 नवंबर तक प्रचार सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए दिल्ली से आए डॉ. वेद प्रकाश ने महर्षि दयानंद के आदर्शो को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद के आदर्शो को अपनाकर जीवन व्यतीत करने वाला कोई भी व्यक्ति अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होता है।

कार्यक्रम के दौरान पानीपत से आए पंडित रामविलास ने अपने भजनों पर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली से आए स्वामी शिवानंद ने लोगों को वहम भ्रमों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वहम मन में गलत विकार पैदा करते हैं, इसलिए सत्य के साथ हमें जोड़ना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलते चलते अपने जीवन की हर घड़ी को व्यतीत कर देना चाहिए। इस मौके पर आर्य समाज के सचिव रमेश महाजन, कोषाध्यक्ष राजेश महाजन, अरुण ओहरी, वेद प्रकाश, अरुण विज, बाबा लाल महाजन, ईश्वर भल्ला, सतपाल शर्मा व जो¨गदर कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में आर्य समाज के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी