ंडल अध्यक्ष जल्द बूथ इंचार्ज व शक्ति केंद्र टीमों का करें गठन

भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय मी¨टग नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा के निवास स्थान पर हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 04:49 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 04:49 PM (IST)
ंडल अध्यक्ष जल्द बूथ इंचार्ज व शक्ति केंद्र टीमों का करें गठन
ंडल अध्यक्ष जल्द बूथ इंचार्ज व शक्ति केंद्र टीमों का करें गठन

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय मी¨टग नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा के निवास स्थान पर हुई। इसमें जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

मी¨टग में पार्टी के विस्तार हेतु बूथ इंचार्ज व शक्ति केंद्र टीमों का गठन करने, लोकसभा चुनाव 2019 में सफलता प्राप्त करने व केन्द्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने संबंधी विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि बूथ इंचार्ज व शक्ति केन्द्र टीमों का गठन करने की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की लोक हितैषी नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाए। पार्टी वर्करों को एकजुटता से पार्टी की मजबूती के लिए एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी वर्करों की कार्यशैली से ही पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में पुन: बहुत प्राप्त करेगी। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे पार्टी के ईमानदार व कर्मठ वर्कर को बूथ इंचार्ज व टीम का इंचार्ज नियुक्त करे। मी¨टग के दौरान मंडलाध्यक्ष पवन शर्मा ने जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जल्द ही बूथ इंचार्ज व शक्ति केन्द्र टीमों का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने मी¨टग में उपस्थित सभी पार्टी नेता व वर्करों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जतिन्द्र परदेसी जिला उपाध्यक्ष, नीलम महंत पूर्व चेयरपरसन जिला योजना बोर्ड, अलका महंत जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, मुकेश शर्मा जिला मीडिया इंचार्ज, विपन गुप्ता, कुनाल गुप्ता महासचिव मंडल, रमेश खोसला उपाध्यक्ष मंडल, हरजीत ¨सह बग्गा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, राम लाल उपाध्यक्ष मंडल, प्रीतम राजा उपाध्यक्ष मंडल, केवल कलौत्रा, कर्ण शर्मा सचिव मंडल, आशीष महाजन, वरुण मिठु, रजिन्द्र बैंस, कमलेश छाबड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी