सियासी रंजिश से महिला पर किया हमला

गांव कलेरकलां में एक महिला के घर धावा बोल उस पर हमला कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 07:15 PM (IST)
सियासी रंजिश से महिला पर किया हमला
सियासी रंजिश से महिला पर किया हमला

संवाद सूत्र, बटाला : गांव कलेरकलां में एक महिला के घर धावा बोल उस पर हमला कर दिया गया। हमलावरों पर राजनीति साजिश के आरोप लगे हैं। थाना सेखवां पुलिस ने महेंद्र कौर निवासी गांव कलेरकलां के बयान पर महिला सहित पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। महिला ने आरोप लगाए कि गुरदेव ¨सह, जैदीप ¨सह, धर्मवीर ¨सह, मंदीप ¨सह, मंजीत कौर ने उसके घर 1 दिसंबर को धावा बोला। हथियारों से लैस हमलावरों ने पहले उसके साथ धक्का-मुक्की की फिर बाद में उसे बालों से खींचा गया। आरोप लगाए कि हमलावरों ने उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाए कि उसके श्री सहिब की भी बेअदबी की गई। तेजधार हथियारों से हमलाकर घर से फरार हो गए। केस के जांच अधिकारी ने बताया कि हमला वोटों की राजनीति की वजह से किया गया।

chat bot
आपका साथी