ग्रीन एजुकेशन ने लगाए पौधे

मिशन तंदुरुस्त के तहत एनजीओ ग्रीन एजुकेशन की प्रेरणा से शनिवार को स्थानीय मेजर शहीद बलविदर सिंह पार्क में वन महोत्सव मनाकर पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 03:59 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 03:59 PM (IST)
ग्रीन एजुकेशन ने लगाए पौधे
ग्रीन एजुकेशन ने लगाए पौधे

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : मिशन तंदुरुस्त के तहत एनजीओ ग्रीन एजुकेशन की प्रेरणा से शनिवार को स्थानीय मेजर शहीद बलविदर सिंह पार्क में वन महोत्सव मनाकर पौधे लगाए। अमित महाजन के सहयोग से मनाए गए इस उत्सव में संस्था व बहुत से सीनियर सिटीजन ने भाग लिया। संस्था के प्रधान जनक राज शर्मा ने कहा कि दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए उनकी संस्था ने पेड़ लगाने के साथ-साथ लोगों को भी पेड़ लगाने के प्रति प्रेरित किया जाता है। इस मौके पर जीवन शर्मा, रामेश शर्मा, गुरबचन सिंह, सुभाष महाजन, गणेश शर्मा, राजेश कपूर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी