संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली में अहम रोल अदा करने वाले गोल्डी मानेपुर भाजपा में शामिल

भाजपा प्रत्याशी फतेहजंग सिंह बाजवा ने संयुक्त किसान मोर्चा के आइटी सेल दिल्ली के इंचार्ज रहे मनजिदर सिंह गोल्डी मानेपुर को भाजपा में शामिल करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 07:51 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली में अहम रोल अदा करने वाले गोल्डी मानेपुर भाजपा में शामिल
संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली में अहम रोल अदा करने वाले गोल्डी मानेपुर भाजपा में शामिल

जागरण संवाददाता, बटाला : भाजपा प्रत्याशी फतेहजंग सिंह बाजवा ने संयुक्त किसान मोर्चा के आइटी सेल दिल्ली के इंचार्ज रहे मनजिदर सिंह गोल्डी मानेपुर को भाजपा में शामिल करवाया। इस दौरान फतेहजंग बाजवा ने कहा कि भाजपा को गांवों में काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस से पूर्व चेयरमैन पंजाब एग्रो रविदर शर्मा, प्रिस और मुनीष को भी पार्टी ज्वाइन करवाई।

प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन्होंने बताया कि मनजिदर सिंह को बटाला देहात में कंपेन सेल का प्रधान बनाया गया है, जो गांवों में जा कर लोगों को पार्टी की नीतियां बताएंगे। इससे पार्टी को फायदा मिलेगा। इस दौरान मनजिदर सिंह ने कहा कि वे भाजपा के विजन से काफी प्रभावित हुए हैं और बातें साफ होने के बाद वे पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी का विजन वे गांवों के लोगों तक पहुंचा कर जनाधार बड़ाने का काम करेंगे। बटाला से टिकट मिलने पर बाजवा ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी तरफ से बटाला के मुख्य मुद्दों में बटाला की स्माल स्केल इंडस्ट्री के लिए स्पेशल पैकेज लेना। जैसे जम्मू कश्मीर और हिमाचल में इंडस्ट्री को दिय जा रहा है उसी तरह बार्डर के 50 किलो मीटर एरिया में लगी स्माल स्केल इंडस्ट्री को बार्डर एरिया योजना में ला कर स्पेशल पैकेज दिलवाना है। इसके साथ-साथ इलाके को ड्रग्स फ्री करना होगा। क्योंकि राजनीतिज्ञों व पुलिस की मिली भुगत के बिना यह रैकेट चल नहीं सकते। इसके लिए ठोस योजना की जरूरत है। बटाला में तृप्त राजिदर बाजवा कहते हैं कि 500 करोड़ रुपये का विकास किया, लेकिन बटाला में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। वहीं श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान से भारत में लाकर पाकिस्तान को अन्य जमीन देने की योजना भी बनाई जाएगी। बार्डर एरिया के लोगों को इंसेंटिव दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन को भी किया शामिल

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फतेहजंग सिंह बाजवा के साथ बैठे कांग्रेस से पूर्व चेयरमैन रविदर शर्मा और अकाली दल के इंद्र सेखड़ी के साथी भी साथ बैठे हुए थे। जब इनके बारे में सवाल उठे तो फतेहजंग बाजवा ने इन दोनों को साथियों समेत बीजेपी का गम्छा डाल कर शमिल किया। जिला प्रधान रहे नदारद

बटाला में प्रेस कान्फ्रेंस करने पहुंचे फतेहजंग सिंह बाजवा के साथ जिला प्रधान राकेश भाटिया समेत कोई भी पार्टी का अधिकारिक तौर पर पदाधिकारी शामिल नहीं था। जबकि कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन पंजाब एग्रो रविदर शर्मा, मुरीष और अन्य प्रिस कांग्रेस नेता मौजूद थे, जिन्हें बाजवा ने पार्टी सिबल वाले गम्छे पहना कर शामिल किया गया। जिला प्रधान राकेश भाटिया ने कहा कि उन्हें किसी कार्याक्रम या फिर बैठक की कोई सूचना नहीं दी गई। जबकि प्रोटोकोल के तहत इस तरह की कोई भी बैठक या फिर प्रोग्राम पार्टी की तरफ से किया जाता है तो पार्टी प्रधान या फिर उन्की तरफ से पार्टी का पदाधिकारी जरूर मौजूद होता है। बाजवा अभी नए नए पार्टी में आए हैं शायद उनको इस बारे में ज्यादा पता नहीं है।

chat bot
आपका साथी