महिला उत्थान के लिए हुई थी आर्य समाज की स्थापना

आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज का 146वां स्थापना दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 03:14 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 03:14 PM (IST)
महिला उत्थान के लिए हुई थी आर्य समाज की स्थापना
महिला उत्थान के लिए हुई थी आर्य समाज की स्थापना

संवाद सूत्र, दीनानगर : आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज का 146वां स्थापना दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस दौरान एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान प्रेम भारत ने की। इस दौरान आर्य समाज के कार्यो और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर दयानंद मठ के अध्यक्ष स्वामी सदानंद सरस्वती शामिल हुए और विशेष अतिथि के तौर पर स्वामी यज्ञ मुनि शामिल हुए। समारोह के दौरान हवन यज्ञ के बाद स्वामी सदानंद सरस्वती, स्वामी यज्ञ मुनि तथा समाज के पदाधिकारियों ने समाज के स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने 10 अप्रैल 1875 को मुंबई के गिरगांव में आर्य समाज की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज में छुआछूत, अंधविश्वास को खत्म करने और महिला उत्थान के लिए आर्य समाज की स्थापना की थी। स्वामी सदानंद सरस्वती तथा आर्य समाज के पदाधिकारियों ने आर्य समाज के वयोवृद्ध रघुनाथ सिंह शास्त्री को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्वामी सत्यानंद सरस्वती, स्वामी यज्ञ मुनि और समाज के पदाधिकारियों ने ओम के झंडे का ध्वजारोहण किया गया। अंत में शांति पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर समाज के महामंत्री अरुण देव विज, कोषाध्यक्ष राजेश महाजन, उपाध्यक्ष ईश्वर भल्ला, भारती ओहरी, बीपी ओहरी, मास्टर जोगिदर पाल महाजन, विनय महाजन, दिनेश शास्त्री, प्रभु शास्त्री, अमित ओहरी, प्रिसिपल गंधर्व राज महाजन, अवतार कुमार, कृष्ण कुमार, सुधांशु पुष्प, राधेश्याम महाजन के अलावा दयानंद संस्कृत महा विद्यालय के ब्रह्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी