कर्फ्यू के नियमों की उल्लंघना करना वाला दुकानदार नामजद
कर्फ्यू के नियमों की उल्लंघना करने वाले चिकन की दुकान करने वाले नवरीत सिंह उर्फ नव पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया।
जासं, बटाला : कर्फ्यू के नियमों की उल्लंघना करने वाले चिकन की दुकान करने वाले नवरीत सिंह उर्फ नव पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया। मामला सिंबल चौकी के अधीन आते क्षेत्र सिंबल चौक का है। एएसआइ पलविद्र सिंह ने बताया कि टीम गश्त पर थी। रात आठ बजे के नवरीत की दुकान खुली थी। ग्राहक उसकी दुकान पर थे। पुलिस को देखकर उसने दुकान बंद करनी शुरू कर दी। मुंह पर मास्क भी नहीं डाला था। देर रात उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।