13 लाख से रजबाहे पुल का निर्माण करवाया

विधासभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा के प्रयास से ग्राम पंचायत सहारी की ओर से 13 लाख रुपये की लागत से रजबाहे पर पुल बनाने से इलाके के गांवों में खुशी की लहर है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 06:04 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:04 PM (IST)
13 लाख से रजबाहे पुल का निर्माण करवाया
13 लाख से रजबाहे पुल का निर्माण करवाया

संवाद सहयोगी, कलानौर : विधासभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा के प्रयास से ग्राम पंचायत सहारी की ओर से 13 लाख रुपये की लागत से रजबाहे पर पुल बनाने से इलाके के गांवों में खुशी की लहर है। गांव के सरपंच कुलदीप सिंह, सरपंच हरदीप सिंह, सरपंच पलविदर सिंह छीना ने बताया कि ग्राम पंचायत सहारी की पंचायती जमीन को जाने वाले रास्ते में पड़ते रजबाहे का पुल न होने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हलका मंत्री द्वारा जारी की गई ग्रांट के बाद ग्राम पंचायत द्वारा रजबाहे के पुल का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थे। लेकिन पिछली अकाली भाजपा सरकार के दौरान किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली। ग्राम पंचायत सहारी व आसपास के गांवों के लोगों ने हलका मंत्री रंधावा का धन्यवाद किया। इस मौके पर सरपंच बलजीत सिंह सहारी, नंबरदार सुखविदर सिंह दूलानंगल, लखविदर सिंह पंच, सतनाम सिंह पंच, बलविदर सिंह, मंगल सिंह, जत्थेदार मेहर सिंह, जत्थेदार मुखतार सिंह, हरपाल सिंह पाला, मक्खन सिंह, हैपी छीना, सविदर सिंह, मक्खन सिंह औलख, उप चेयरमैन कुलजीत सिंह मसाणा, केवल सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी