कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

गुरुद्वारा शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह दीनानगर में श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल धार्मिक समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 06:23 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 06:23 PM (IST)
कीर्तन सुन संगत हुई निहाल
कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

संवाद सहयोगी, दीनानगर : गुरुद्वारा शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह दीनानगर में श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल धार्मिक समागम करवाया गया। इसमें राखी भाई आज्ञा कार सिंह व अन्य जत्थों ने कथा-कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया।

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी बाबा जगीर सिंह ने कथा कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। समागम में विशेष रूप से शामिल हुए समाज सेवक व वातावरण प्रेमी संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल का संगत द्वारा स्वागत किया गया। बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि हम खुद अपने हाथों से पवित्र जल स्त्रोतों को प्रदूषित कर रहे हैं। अगर हवा पानी धरती प्रदूषित होती है तो हमारी आने वाली पीढि़यां किस तरह अपना जीवन व्यतीत करेंगी यह किसी से छिपा नहीं है। यह कार्यक्रम बाबा श्री चंद वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से करवाया गया। इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन सुखविदर सिंह निर्मल सिंह ने आई हुई संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कार्य में गुरुद्वारा शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रबंधक कमेटी द्वारा बहुत सहयोग दिया गया है। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बीबी पुष्पिदर कौर संत सीचेवाल का धन्यवाद किया और उनको सिरोपा वही आधिकारिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनूप सिंह भजन सिंह राष्ट्रपाल सिंह काहलों गुरबचन सिंह आदि के अलावा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी