विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम का किया दौरा

शनिवार को गुरदासपुर पब्लिक स्कूल के आठवीं और दसवीं कक्षा के 78 विद्यार्थियों ने वाइस प्रिसिपल संजीव अरोड़ा के साथ वृद्धाश्रम का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 11:07 PM (IST)
विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम का किया दौरा
विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम का किया दौरा

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : शनिवार को गुरदासपुर पब्लिक स्कूल के आठवीं और दसवीं कक्षा के 78 विद्यार्थियों ने वाइस प्रिसिपल संजीव अरोड़ा के साथ वृद्धाश्रम का दौरा किया। विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्हें गिफ्ट भी दिए गए। गीत गाकर मनोरंजन किया। विद्यार्थियों के साथ समय व्यतीत करके बुजुर्ग बहुत खुश हुए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने बुजुर्गों से घर को छोड़कर यहां आश्रम में रहने के सवाल पूछे। बुजुर्गों ने नम आंखों से बच्चों को गले लगाकर अपना दुख व्यक्त किया। इस दौरान बुजुर्गों ने बच्चों को बताया कि आश्रम में रहने का मुख्य कारण उनके घरों की गरीबी नहीं, बल्कि उनके बच्चों द्वारा उनकी की जा रही अनदेखी है। इस दौरान बहुत सारे बच्चों की आंखें भी नम हो गई। बुजुर्गों ने बताया कि घरों में उनके बच्चों द्वारा उनका ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जा रहा था और न ही बीमारी में कोई दवाई लेकर दी जाती थी। इस बात से हताश होकर उन्होंने वृद्धाश्रम में आने का मन बनाया। उनका बिल्कुल मन नहीं है कि वह अपने बच्चों से दूर रहें, लेकिन अनदेखी होने के कारण आश्रम में रहना उनकी मजबूरी है। वाइस प्रिसिपल संजीव अरोड़ा ने कहा कि हमारे समाज में बहुत घरों में बुजुर्गों की अनदेखी हो रही है,जो बहुत बड़ी समाजिक बुराई है।

chat bot
आपका साथी