केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने किया सत्यागृह

संवाद सहयोगी गुरदासपुर केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने कामरेड राजीव कौर मान मदन लाल व बीर मसीह की अध्यक्षता में गुरु नानक पार्क में सत्याग्रह किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:14 AM (IST)
केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने किया सत्यागृह
केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने किया सत्यागृह

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर

केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने कामरेड राजीव कौर मान, मदन लाल व बीर मसीह की अध्यक्षता में गुरु नानक पार्क में सत्याग्रह किया। एटक, सीटीयू पंजाब, एकटू सीटू यूनियन ने भाग लिया।

रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी की आड़ में केंद्र व पंजाब सरकार ने लोक विरोधी नीतियां लागू की हैं। जबकि मजदूरों की अधिकारिक मांगों को अनदेखा किया है। ध्यान सिंह ठाकुर, गुलजार सिंह, सुभाष कियार, जसवंत सिह, मक्खन कोहाड़, विजय सोहल, अश्वनी कुमार ने कहा कि मजदूरों के जम्हूरी अधिकारों को छीना गया है।

chat bot
आपका साथी