हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप थाना सिविल लाईन की पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM (IST)
हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज
हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, बटाला

हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप थाना सिविल लाईन की पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधित पुलिस को दी जानकारी में रमेश नैयर पुत्र राम लुभाया निवासी नजदीक नेहरू गेट बटाला ने बताया कि वह शिवसेना बाल ठाकरे का पंजाब का उप-प्रधान हैं, जो कि शुक्रवार को निजी काम के लिए जालंधर जा रहा था ,कि देखा कि जालंधर बाइपास स्थित हंसली पुल पर सीवरेज की डालने का काम चल रहा था, लेकिन जो ईंटें सीवरेज डालने के कार्य में लगाए जा रहे थे, उन पर हिन्दू धार्मिक स्वास्तिक का निशान बना था, जो गणेश जी का प्रतीक है। जिस से हिदू के भावनाओं को ठेस पहुंची है और शहर का माहौल खराब हो सकता है। उक्त मामले सबंधी एसआइ हरपाल सिंह ने कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में बनती धाराओं तले रमेश नैयर के बयानों पर संबंधित दो व्यक्तियों गुरदियाल सिंह व उमेश पटेजा के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

प्रतिबंधित गोलियों के साथ आरोपित काबू

इधर, थाना घुम्मणकलां की पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक युवक को काबू कर केस दर्ज किया है।

एसआइ गुरमुख सिंह ने बताया कि पुल ड्रेन घुम्मणकलां से जतिदर सिंह उर्फ जिदा पुत्र जगीर सिंह निवासी न्यू माडल टाऊन बटाला को संदेह के आधार पर काबू किया गया। जिसकी तलाशी के दौरान 208 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।

वांछित गिरफ्तार

थाना घनिए के बांगर की पुलिस ने एक वांछित को काबू किया है। इस सबंधी एएसआइ अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थानों में दर्ज मुकदमों में वांछित कथित अभियुक्त जगतार सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी खैहरा कलां को गांव वडाला बुड्ढा थेह टी-प्वाइंट से गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी