गोशाला के लिए मंत्री बाजवा ने 35 लाख किए मंजूर

कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा कल दैनिक प्रार्थना सभा के सरपरस्त महाशय गोकुल चंद का स्वास्थ्य जानने पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 05:05 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 05:05 PM (IST)
गोशाला के लिए मंत्री बाजवा ने 35 लाख किए मंजूर
गोशाला के लिए मंत्री बाजवा ने 35 लाख किए मंजूर

संवाद सूत्र, बटाला : कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा कल दैनिक प्रार्थना सभा के सरपरस्त महाशय गोकुल चंद का स्वास्थ्य जानने पहुंचे। चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन कस्तूरी लाल सेठ भी मौजूद थे।

दोनों ने महाशय गोकुल चंद जी का हालचाल जाना और उनकी लंबी उम्र की भगवान से प्रार्थना की। महाशय गोकुल चंद जी की ओर से कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा को धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री ने 35 लाख रुपये की राशि दैनिक प्रार्थना सभा द्वारा चलाई जाने वाली गोशाला को देने की घोषणा की। बसंत पंचमी पर इस राशि का चेक दैनिक प्रार्थना सभा को सौंपने का वादा किया। इस अवसर पर गोशाला के मुख्य प्रबंधक तथा समाज सेवक अशोक अग्रवाल, डॉक्टर कुलभूषण सोनी, पवन महाजन, बृज मोहन जोशी सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी