टीएमसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई

बुधवार को कस्बे के विभिन्न स्थानों पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करके बंगाल की टीएमसी सरकार को बर्खास्त करके वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू करने मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:56 PM (IST)
टीएमसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई
टीएमसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई

संवाद सहयोगी, कादियां : बुधवार को कस्बे के विभिन्न स्थानों पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करके बंगाल की टीएमसी सरकार को बर्खास्त करके वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू करने मांग की। शिवाला चौक में भाजपा के वरिष्ठ नेता कश्मीर सिंह राजपूत की उपस्थिति व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रांतीय सचिव गौरव राजपूत के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बंगाल में हुई हिसा पर टीएमसी के द्वारा की गई 24 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के रोष स्वरूप प्रदर्शन करके नारेबाजी की।

गौरव राजपूत ने वेस्ट बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने व भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोपियों पर करवाई की मांग। इस अवसर पर अश्वनी वर्मा, सतीश शर्मा, गुलशन कुमार, अमित लूथरा, जतिदर राजपूत, प्रदीप सिंह सचिन लूथरा, हरबंस लाल खोसला, सुखदेव सिंह, अविनाश ब्लगन, राज कुमार, सुरिदर शर्मा, श्रुति भनोट, अमन संगर, केवल कृष्ण गुप्ता, प्रदीप सिंह, योगेश कुमार, खुश लूफा, अश्वनी खोसला, दलबीर मंगेरा, दीपक महाजन, हरदीप सिंह सही, वरुण कुमार, नितिन भनोट, आशु गुप्ता, राजू, रोशन लाल मौजूद रहे।

इसी तरह शहीद भगत सिंह चौक में भारतीय जनता पार्टी मंडल कादियां के प्रधान डा. अजय छाबड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल की टीएमसी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके नारेबाजी की। मण्डल प्रधान अजय कुमार छाबड़ा और महासचिव अमित महाजन ने मांग की कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। मौके पर मंडल प्रधान डा. अजय छाबड़ा, महासचिव महाजन, डाक्टर कमल ज्योति जिला प्रवक्ता, गौरव खोसला, अनीश ब्लगन उपाध्यक्ष, अंकित भाटिया सोशल मीडिया इंचार्ज, गुरमुख सिंह उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, लाडी बाजवा, सोनू तनोवा मौजूद रहे।

इसी तरह भाजपा महिला विग के जिला प्रधान कुलविदर कौर के नेतृत्व में प्रभाकर चौक में लगाया गया धरना। भाजपा जिला महिला विग की प्रधान कुलविदर कौर के नेतृत्व में टीएमसी पार्टी के खिलाफ धरना लगाया गया।

chat bot
आपका साथी