पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया

भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:11 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया

संवाद सहयोगी, दीनानगर : भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीनदयाल उपाध्य के जन्मदिवस के मौके पर घर की छत पर नया झंडा लगाते हुए भाजपा एससी मोर्चा पंजाब सचिव रवि मोहन ने उपाध्याय की आर्थिक नीति 'हर हाथ को काम और हर खेत को पानी' के संकल्प को दोहराया, वहीं उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया।

अपने निवास स्थान पर रवि मोहन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की आर्थिक नीति 'हर हाथ को काम व हर खेत को पानी' का ही भारतीय जनता पार्टी अनुशरण करती आ रही। इस मौके पर जसपाल सिंह कौंटा, अजमेर सिंह, ठाकुर जगतार सिंह, रणजीत कुमार अवांखा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी