तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 05:51 PM (IST)
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में बलजिदर सिंह पुत्र हरदेव सिंह वासी चिक्कड़ी ने बताया कि 19 जनवरी को उसका भाई नरिजन सिंह व जीजा राजविदर सिंह अपनी बाइक नंबर पीबी 06एवाए 1504 पर सवार होकर अड्डा नड़ांवाली आरे पर जा रहे थे। शाम करीब 5.15 बजे जब वे अड्डा नड़ांवाली पहुंचे तो कलानौर की तरफ से एक तेज रफ्तार कार नंबर पीबी29ई 3396 ने लापरवाही से बिना हार्न बजाए सीधा उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में नरिजन सिंह व राजविदर सिंह सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें लग गईं। इसके बाद उनको आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से नरिजन सिंह की हालत गंभीर होने के चलते अमृतसर रेफर कर दिया। यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर मामले की जांच कर रहे एएसआइ करनैल सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी