पौधों की कटाई से बढ़ा ग्लोबल वार्मिग

भारत विकास परिषद शाखा कादियां की ओर से वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:48 PM (IST)
पौधों की कटाई से बढ़ा ग्लोबल वार्मिग
पौधों की कटाई से बढ़ा ग्लोबल वार्मिग

संवाद सहयोगी, कादियां : भारत विकास परिषद शाखा कादियां की ओर से वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाए गए। भारत विकास परिषद की ब्रांच कादियां के प्रधान मुकेश वर्मा ने बताया कि उनकी संस्था का अहम उद्देश्य समाज सेवा करना तथा अपने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रयासरत रहना ही है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों से पौधों की कटाई तेजी से हुई है, जिससे ग्लोबल वार्मिग बढ़ी है। इससे आने वाले कुछ वर्षो में इस धरती पर लोगों का रहना दूभर हो जाएगा। अगर ऐसा होने से बचाना है तो देश के प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन के प्रत्येक खुशी के अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाकर उस पौधे की देखभाल करना जीवन का एक अंग बनाना चाहिए।

अर्थ डे के उपलक्ष्य पर उनके अधिकतर सदस्यों ने अपने कार्यस्थलों और निवासों के बाहर पौधे लगाकर इस दिन को मनाया गया। लोगों को भी अपने पर्यावरण को साफ एवं सुरक्षित रखने के लिए भी आग्रह किया गया। इस अवसर पर उनके साथ महासचिव जसबीर सिंह समरा, जोगिदर कुमार शास्त्री, वित्त सचिव पवन कुमार, दीक्षित लड्डा, संजीव विग, बलजीत सिंह बल्ली, कश्मीर सिंह राजपूत विश्व गौरव, गौरव राजपूत, संजीत पाल संधू, विनोद कुमार टोनी, डा. बिक्रमजीत सिंह, विपन कुमार, प्रदीप कुमार ,अमित कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी