बलविदर सिंह को बनाया प्रदेश संयुक्त सचिव

जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने अपने निकट साथियों व शिअद टकसाली के नेताओं को विशेष जिम्मेदारियां दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 06:08 AM (IST)
बलविदर सिंह को बनाया प्रदेश संयुक्त सचिव
बलविदर सिंह को बनाया प्रदेश संयुक्त सचिव

संवाद सहयोगी, काहनूवान : जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने अपने निकट साथियों व शिअद टकसाली के नेताओं को विशेष जिम्मेदारियां दी। बलविदर सिंह जफरवाल को जिला गुरदासपुर का प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया। बाबा लक्खा सिंह को जत्थेबंदक सचिव का अहम पद दिया। इसके अलावा सूबेदार हरदीप सिंह को एससी विग का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। सेखवां ने कहा कि पार्टी की मजबूती नेताओं के संगठित ढांचे से ही होती है। पार्टी के वफादार व लगन वाले नेताओं को पार्टी अहम जिम्मेदारियां दे रही है। शीघ्र ही अन्य भी बड़े स्तर पर नेताओं की नियुक्तियां की जाएंगी। बलविदर सिंह व लक्खा सिंह ने पार्टी की सीनियर लीडरशिप का धन्यवाद किया। इस मौके पर एडवोकेट जगरुप सिंह सेखवां, हरजीत सिंह बाजवा, गगनदीप सिंह, गिन्नी भाटिया, पार्षद विजय कुमार, हरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी