सहायक धंधों के लिए किसानों को किया जा रहा प्रेरित : बाजवा

मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत जहां गांवों के में सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वहीं किसानों और दूसरे लोगों को सहायक धंधों की तरफ भी उत्साहित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 03:39 PM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 03:39 PM (IST)
सहायक धंधों के लिए किसानों को किया जा रहा प्रेरित : बाजवा
सहायक धंधों के लिए किसानों को किया जा रहा प्रेरित : बाजवा

जागरण संवाददाता, बटाला : मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत जहां गांवों के में सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वहीं किसानों और दूसरे लोगों को सहायक धंधों की तरफ भी उत्साहित किया जा रहा है। मनरेगा योजना जिला गुरदासपुर में सहायक धंधों को प्रोत्साहित करन में बहुत अहम साबित हुई है। यह जानकारी जिला परिषद् के चेयरमेन रविनंदन सिंह बाजवा ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर दी।

बाजवा ने कहा कि गांवों के अंदर पशुपालन, बकरी पालन और हल्दी आदि के सहायक पेशे अपनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और मनरेगा स्कीम के अंतर्गत पशुओं के शैड बनाने में सहयोग दिया जा रहा है। मनरेगा स्कीम के तहत जिला गुरदासपुर के अलग-अलग गांवों में 6290 पशु शेड बनाए जा रहे हैं। पंजाब सरकार की तरफ से नौजवानों को स्व-रोजगार के लिए उत्साहित किया जा रहा है और नौजवानों को स्व-रोजगार शुरू करन के लिए करीब 411 करोड़ की वित्तीय मदद

दी जाएंगी। महात्मा गांधी मनरेगा स्कीम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोगों के जीवन सुरक्षा में विस्तार करना और उनकी आर्थिकता को मजबूत करना है। वित्तीय साल के दौरान एक परिवार के मेंबर जो मजदूरी का काम करना चाहते है। उनको 100 दिनों के लिए गारंटी रोजगार देना स्कीम का मुख्य उद्देश्य है। 11 ब्लाकों के अंदर करोड़ों रुपये के विकास काम जारी हैं।

chat bot
आपका साथी