मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई ने मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन आरडी खोसला डीएवी माडल स्कूल में किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 03:51 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 03:51 PM (IST)
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, बटाला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई ने मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन आरडी खोसला डीएवी माडल स्कूल में किया। इसमें मुख्यातिथि अनिल जोशी (पूर्व मंत्री पंजाब), मुख्य वक्ता चिरांशु रतन प्रदेश मंत्री विशेष अतिथि, अंबिका खन्ना प्रिसिपल लक्ष्मी देवी साहनी स्कूल, नरेश महाजन पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष, राघव महाजन (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), अजय कुमार प्रदेश युवा अध्यक्ष सरहदी लोक सेवा समिति, निखिल कालिया बटाला विकास सेवा मंच प्रदान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा मौजूद रहे।

अनीष अग्रवाल जिला संयोजक की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को अच्छे अंक पाने के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में लगभग 492 के करीब विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की कुल संख्या 698 रही। कार्यक्रम में नगर छात्रा प्रमुख भावना उपस्थित रही। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष भारत, सचिन, अक्षित महाजन नगर सह मंत्री कमल, तुषार, श्रिया नगर संयोजक प्रणव, प्रीतिश सानन, ईशु, जशन, अंकित, अंकुश, राघव, कला मंच नगर प्रमुख दमन ,सह प्रमुख निखिल अखिल कोनल शुभम खुशी आलम जोत कौर , रितिका, आदित्य हांडा, दानिश, धैर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी