पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह मंगा का देहांत

By Edited By: Publish:Fri, 17 Aug 2012 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2012 07:21 PM (IST)
पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह मंगा का देहांत

संवाद सहयोगी, कादियां (गुरदासपुर) : कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह मंगा (50) का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। उनके मरने की खबर सुनते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार दोपहर को स्थानीय श्मशानघाट में कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शहर वासी शामिल हुए। मंगा पूर्व कैबिनेट मंत्री व फतेहगढ़ चूड़ियां के विधायक तृप्त राजेंदर सिंह बाजवा के करीबी साथी थी। उनके निधन पर बाजवा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी