350 प्रतिबंधित गोलियों समेत दो गिरफ्तार

बटाला पुलिस ने दो लोगों को प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 05:43 PM (IST)
350 प्रतिबंधित गोलियों समेत दो गिरफ्तार
350 प्रतिबंधित गोलियों समेत दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बटाला : बटाला पुलिस ने दो लोगों को प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के एएसआइ स¨वदर ¨सह ने बताया कि धर्मपुरा कालोनी से रमन लाल नाम व्यक्ति को 260 प्रतिबंधित नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं थाना सदर के एएसआइ हरजीत ¨सह ने बताया कि गश्त के दौरान शक के आधार पर एक बाइक सवार को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 90 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरजंट ¨सह वासी धर्मकोट बग्गा के रूप में हुई है। आरोपित गुरजंट ¨सह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी