साढ़े नौ साल पहले क्यों नहीं दिखे कच्चे मुलाजिम : पाहड़ा

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। विधानसभा हलका गुरदासपुर से संबंधित कांग्रेसी नेताओं और वर्करों की बैठक

By Edited By: Publish:Wed, 26 Oct 2016 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 26 Oct 2016 05:53 PM (IST)
साढ़े नौ साल पहले क्यों नहीं दिखे कच्चे मुलाजिम : पाहड़ा

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर।

विधानसभा हलका गुरदासपुर से संबंधित कांग्रेसी नेताओं और वर्करों की बैठक लेबर सेल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई।

बैठक में पाहड़ा ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार सत्ता हाथ से जाती देख लोगों को लुभाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी सेवाओं को रेगुलर करवाने के लिए पिछले साढ़े नौ साल से धरने प्रदर्शन कर रहे मुलाजिमों पर पहले तो सरकार ने लाठियां बरसाई और अब आखिरी समय में आकर 30 हजार मुलाजिमों को रेगूलर करके वोट बटोरने का प्रयास किया है। जबकि अभी भी एक लाख के करीब नौजवान पक्के होने के लिए जद्दोजहद कर रहे है। उन्होंने कहा कि अब लोग गठबंधन के झांसे में आने वाले नहीं है और बदलाव का मन बना चुका है। इस मौके पर सुरिंदर कारी, गगन करलूपीया, परमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, अजैब सिंह भुकरा, केवल सिंह हीर, हरभजन, सतवंत सिंह, जगीर सिंह, सेवा सिंह निज्जर, गुरमुख सिंह नंगल, सुखवंत सिंह, माणिक शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी