भू-माफिया विरोधी मोर्चो ने रैली निकाली

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर भू-माफिया विरोधी मोर्चो गुरदासपुर की ओर से मंगलवार को समूह राजनीतिक पार्ट

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 12:58 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 12:58 AM (IST)
भू-माफिया विरोधी मोर्चो ने रैली निकाली

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर

भू-माफिया विरोधी मोर्चो गुरदासपुर की ओर से मंगलवार को समूह राजनीतिक पार्टियों के आह्वान पर गोपाल नगर मोहल्ला के प्लाटों में रैली की गई। रैली की अध्यक्षता रमन बहल, सुखदेव सिंह भागोकावां, मक्खन सिंह कोहाड़, बलबीर सिंह, हरदयाल सिंह गजनीपुर, ध्यान सिंह ठाकुर, सुखविंद्र सिंह काहलों, हरजोत सिंह, निर्मल सिंह बोपाराए, दर्शन बिल्ला, बलबीर रंधावा ने संयुक्त रूप में की।

नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि नौ माह से अधिक समय से संघर्ष चल रहा है लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से प्लाट मालिकों को निर्माण करने का हक्क नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मक्खन कोहाड़ पर हमलावरों को न ही गिरफ्तार किया गया और न ही कोहाड़ के ब्यानों पर मामला दर्ज किया गया है। रमन बहल पर हमला करने वाले ब्यानों को एफआईआर का आधार नहीं बनाया। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि 25 फरवरी को दोबारा जांच करवाने की चाल को सफल नहीं होने दिया जाएगा। प्लाट मालिक कुलवंत सिंह पर बिजली चोरी का झूठा मामला दर्ज करवाने की जोरदार निंदा की गई। इस अवसर पर मोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, कपूर सिंह, दर्शन महाजन, बलविंद्र सिंह, मास्टर शशि, ओंकार सिंह बाजवा, बलविंद्र सिंह, मनोहर लाल, गुलजार सिंह काहलों, सुरजीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रमेश बबरी, दरबारी लाल, मदन लाल जोशी, चरणजीत, अमरजीत सैनी, अजय कुमार, सुखविंद्र सिंह भी उपस्थित था।

chat bot
आपका साथी