रिश्तों का तालमेल पर कराया सेमिनार

By Edited By: Publish:Thu, 17 Apr 2014 07:38 PM (IST) Updated:Thu, 17 Apr 2014 07:38 PM (IST)
रिश्तों का तालमेल पर कराया सेमिनार

संवाद सहयोगी, पठानकोट

तवी कालेज में वीरवार को चेयरमैन विधि सिंह जमवाल की अध्यक्षता में रिश्तों का तालमेल विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में छात्राओं ने कहा कि समाज में रहने के लिए तालमेल होना बहुत जरूरी है, अपने साथ, परिवार के साथ और मानव का अपने शरीर के साथ तालमेल होना चाहिए। तालमेल हम तभी बना सकते हैं जब हम सोच समझ के चलें। हर रिश्ते में भावनाएं होती है और वो भावनाएं सिर्फ मनुष्य कि अपने साथ ही होती है। अगर हम उन भावनाओं को खुद के साथ सही रखेंगे तब ही हम रिश्तों को आगे बढ़ा सकते हैं। हर रिश्ते में तालमेल बनाए रखने के लिए कुछ चीजों का पालन करना होता हैं। जैसे की हर रिश्ते की नींव विश्वास पर निर्भर होती है यदि हम किसी का विश्वास ही नहीं बना पाएंगे तो आप भले उसके करीब चले जाओ। अगर किसी रिश्ते में भरोसा नही है तो वो रिश्ता भी नही है। विश्वास ऐसा हो की हमे पता हो की दूसरा इनसान हमारी खुशी चाहेगा। इसके अलावा किसी का मान समान भी जरूरी है।

chat bot
आपका साथी