कमिश्नर व डीसी ने देखे सौर मंडल व अंतरिक्ष के ग्रह

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के वैज्ञानिको की मदद से सौर मंडल तथा अंतरिक्ष के बारे में विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्टार गेजर्स इवनिग का आयोजन किया गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:11 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:04 AM (IST)
कमिश्नर व डीसी ने देखे सौर मंडल व अंतरिक्ष के ग्रह
कमिश्नर व डीसी ने देखे सौर मंडल व अंतरिक्ष के ग्रह

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के वैज्ञानिको की मदद से सौर मंडल तथा अंतरिक्ष के बारे में विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्टार गेजर्स इवनिग का आयोजन किया गया, जिसमें फिरोजपुर डिवीजन के कमिश्नर सुमेर सिंह गु‌र्ज्जर तथा डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल ने सौर मंडल के ग्रहों को हाइटेक टेलीस्काप से देखकर ग्रहों के बारे में जानकारी हासिल की।

वैज्ञानिकों ने बताया कि सौरमंडल में जूपिटर सबसे बड़ा ग्रह है और उसके 79 चांद होते है। उन्होंने जूपिटर, सैटर्न, मॉर्स, मून की पृथ्वी से दूरी, आकार के बारे में भी बताया गया। डीसी माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ीसी गुरपाल सिंह ने कहा कि फिरोजपुर जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह के आयोजन करना बड़ी बात है और ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से डीसीएम ग्रुप भविष्य के वैज्ञानिक तैयार कर रहा है। इस अवसर पर रेडक्रास सचिव अशोक बहल, डीसीएम स्कूल के वीपी मनीश बांगा, रोजी मेहता, मनजिदर सिंह, प्रेमानंद, राजेश बेरी, सुखमनप्रीत, निशू सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी