विधायक पिकी को कांग्रेस का चुनाव मेनिफेस्टो लौटाकर व्यक्त किया रोष

सर्व शिक्षा अभियान/मिड-डे-मील दफ्तरी कर्मचारियों ने फिरोजपुर शहरी से विधायक परमिन्दर सिंह पिकी को कांग्रेस पार्टी का चुनाव मेनिफेस्टो लौटाकर रोष व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 04:52 PM (IST)
विधायक पिकी को कांग्रेस का चुनाव मेनिफेस्टो लौटाकर व्यक्त किया रोष
विधायक पिकी को कांग्रेस का चुनाव मेनिफेस्टो लौटाकर व्यक्त किया रोष

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सर्व शिक्षा अभियान/मिड-डे-मील दफ्तरी कर्मचारियों ने फिरोजपुर शहरी से विधायक परमिन्दर सिंह पिकी को कांग्रेस पार्टी का चुनाव मेनिफेस्टो लौटाकर रोष व्यक्त किया। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत काम करते अध्यापकों को सरकार ने एक अप्रैल 2018 से शिक्षा विभाग में पक्का कर दिया है परंतु दफ्तरी मुलाजिम जोकि अध्यापकों से पहले के काम कर रहे हैं उनको बार बार अनदेखा किया जा रहा है। मुलाजिमों का कहना था कि यह चुनाव घोषणा पत्र हमारे किसी काम का नहीं है। इसमें मुलाजिमों के साथ किए वादों में से एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया है। यह कांग्रेसी विधायकों को इसलिए वापस दिया जा रहा है।

सर्व शिक्षा अभियान/ मिड-डे-मील दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान जनक सिंह और नेता रजिन्दर सिंह संधा, सर्बजीत सिंह टुरना, दविन्दर तलवाड़, वरिन्दर सिंह ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है कैबिनेट सब-समितियां बनाकर टाईम पास कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपना संघर्ष तेज करते हुए 15 अगस्त को रोष प्रदर्शन और 18 अगस्त को किये जा रहे पंजाब बंद में हिस्सा लेंगे। इसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके एकजोत, पूजा रानी, चिकी, सुखदेव सिंह, लखमीर सिंह, राज पुरी, चरनजीत सिंह, आनन्द कुमार, कुलनायक वर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी