धूमपान करने वाले 50 लोगों के काटे चलान, दो हजार जुर्माना वसूला

एंटी स्मोकिंग टास्क फोर्स ने फिरोजपुर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान करने वालों के चालान काटकर जुर्माना वसूला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Sep 2019 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 05 Sep 2019 06:39 AM (IST)
धूमपान करने वाले 50 लोगों के काटे चलान, दो हजार जुर्माना वसूला
धूमपान करने वाले 50 लोगों के काटे चलान, दो हजार जुर्माना वसूला

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : एंटी स्मोकिंग टास्क फोर्स ने फिरोजपुर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान करने वालों के चालान काटकर जुर्माना वसूला। इसका प्रयोग करने से होने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, दिल के रोग, फेफड़ों के रोग, दमा आदि के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। टास्क फोर्स की टीम में भाई जसपाल सिंह, भगवान सिंह दडि़याला, मनजीत सिंह औलख, हरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, रणजोध सिंह संधू, सेवा सिंह और जगतार सिंह आदि शामिल थे। टीम ने सार्वजनिक धूमपान करने वाले करीब 50 लोगों के चालान काटकर दो हजार रुपये जुर्माना वसूला है।

chat bot
आपका साथी